बिनौली (बागपत)। सामान्य गन्ना इंडेंट बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उप गन्ना आयुक्त से मिला। किसान नेता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह से मिलकर सामान्य इंडेंट बढ़ाने, एग्रीमेंट को जल्द लागू करने, एग्रीमेंट की समय सीमा बढ़ाने, बागपत जनपद का निजी मिलों पर बकाया जल्द दिलवाने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांगेराम, कवींद्र, संजीव, भूरा, आत्माराम, सुरेंद्र, आनंद, सुधीर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।