फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने लगाई बाइक रेस, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भगवानपुर नांगल-गांगनौली मार्ग पर बाइक रेस लगा रहे एक युवक की बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में भगवानपुर नांगल गांव निवासी युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

भगवानपुर नांगल गांव निवासी विक्की (19) और विपिन अलग-अलग बाइक से सोमवार शाम साढ़े चार बजे के लगभग भगवानपुर नांगल-गांगनौली मार्ग पर बाइकों की रेस लगा रहे थे। मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास विक्की की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन बड़ौत निजी अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में विक्की ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस घर ले गए। शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें