बड़ौत (बागपत)।
बुलंदशहर मेें हुए बवाल के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध की मौत को लेकर जहां पुलिस महकमे में सदमा है, वहीं बृहस्पतिवार को श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में स्कूली छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर इंस्पेक्टर सुबोध की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिजनों की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। इसमें डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, अंजलि, सुषमा, नेहा, उमा, आरती, सुनीता, संगीता, राखी, प्रीति, वर्निका, वंशिका, पल्लवी शामिल रहे।