फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामृत्युंजय जाप का अनुष्ठान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विहर्ष सभागार सत्यवती जैन धर्मशाला मंडी घनश्याम गंज में सोमवार को वैराग्य प्रवचन श्रृंखला एवं महा मृत्युंजय जाप अनुष्ठान के छठे दिन मुनि श्री 108 सुरतन सागर जी महाराज सत्संग के पावन सानिध्य में जैन श्रद्धालुओं द्वारा महा मृत्युंजय जाप का भक्ति पूर्वक जाप अनुष्ठान किया। इसमें 500 से अधिक जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस मौके पर ब्रह्मचारिणी मधु दीदी व सीमा दीदी ने महा मृत्युंजय चालीसा का पाठ कराया और भक्ति पूर्वक आरती कराई । इस मौके पर सुरतन सागर जी महाराज ने कहा कि महा मृत्युंजय जाप का पाठ करने से सभी प्रकार के विघ्न दूर होते हैं और मंगल की प्राप्ति होती है जो भी श्रद्धालु भक्ति भाव से विधिपूर्वक महा मृत्युंजय विधान महा मृत्युंजय जाप का पाठ करेंगे उनका मंगल ही मंगल होगा। इसमें सुभाष चंद जैन मुकेश जैन प्रदीप जैन वरदान जैन प्रवीण जैन सुंदर लाल जैन सुरेश चंद जैन अशोक जैन सुनील जैन मनोज जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि 15 अगस्त को मुनि श्री सुरतन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में राष्ट्रीय हितोपदेश अर्थात राष्ट्र के नाम संदेश दिया जाएगा शाम को 7: 00 बजे विमर्श जागृति मंच परिवार के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बेटियों की माताओं का सम्मान किया जाएगा 16 अगस्त को नेमिनाथ भगवान का जन्म तप कल्याणक मनाया जाएगा तथा शाम 7: 00 विहर्ष सभागार में दिगंबर जैन बाल सदन के बच्चों का कार्यक्रम तथा भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी। 17 तारीख को प्रात: 5: 55 पर पारसनाथ भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा तथा संगीत मेय पूजन भी की जाएगी 20 अगस्त को महा मृत्युंजय आप के समापन पर प्रात: 7: 30 बजे विशेष शांति धारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें