बड़ौत (बागपत)। न्यू ग्रीन जूनियर हाईस्कूल पठान कोट में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद पल्स पोलियो रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
रैली का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डा. एएसके मलिक ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली स्कूल से गुराना रोड, बड़का रोड, पठानकोठ होते हुए कोकब बाल एकेडमी में संपन्न हुई। रैली में बच्चे मम्मी-पापा मुझे बचाओ, पोलियों की खुराक जरूर पिलाओ, हम है लोरियो के सिपाही, अब ना होगी पोलियों से तबाही, आने वाला रविवार पोलिया रविवार, दो बूंद हर बार पोलिया पर जीत बरकरार जैसे नारे लगाए गए।
सीएचसी अधीक्षक डा. मलिक ने बताया कि 12 से 19 अगस्त तक अभियान चलेगा। 18 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर यूसूफ, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक, सुभाष, सुषमा आदि शामिल रही।