फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर निकाली रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया। साथ ही कस्बे में रैली निकालकर कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। स्कूल से शुरू हुई रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय में आकर हुई। यहां आयोजित गोष्ठी में मैनेजर मनोज आर्य ने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों की घुसपैठ के बाद आठ मई 1999 को शुरू हुआ । यह युद्ध करीब दो माह तक चला। इसमें भारत के लगभग 527 वीरों ने बलिदान दिया और 13 सौ से अधिक वीर जवान घायल हो गए। फिर भी भारतीय सेना ने कारगिल की चोटी पर विजय प्राप्त की। ऐसे शहीदों को हम वंदन और नमन करते हैं।
विज्ञापन

क्रीड़ा अध्यक्ष प्रियंका आर्य ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे सैनिकों ने लड़ते-लड़ते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया और वीरगति को प्राप्त हो गए। ऐसे वीरों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। गोष्ठी में प्रधानाचार्य प्रीति वर्मा, प्रमोद, दीपक, अमरदीप, सविता, व्यास, सुमन, सुशीला, सोनिया, दिव्या, नीशु, आकांक्षा, सीमा शर्मा, सविता, अमित राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें