फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षु पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। लहचौड़ा गांव में चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से संचालित सिलाई प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। सभी प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेखा सक्सेना और अभिजीत शर्मा ने सरस्वती मां के सम्मुख दीप जलाकर किया। इसकी अध्यक्षता मास्टर अमरेश शर्मा ने की। संचालन मोहित ठाकुर ने किया। केंद्र में खुशी शर्मा ने प्रथम, श्वेता शर्मा द्वितीय और तनु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन के अवसर पर रेखा सक्सेना ने कहा की इस तरह के केंद्र चलाने से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वह स्वावलंबी बनती हैं। ट्रस्ट के चेयरमैन रणवीर चौधरी ने कहा की संस्था ज्यादा-से-ज्यादा केंद्र बागपत जिले में चलाने के लिए प्रयासरत है और महिला सशक्तिकरण को लेकर गंभीर भी है। इसमें हेमा त्यागी, काजल शर्मा, एकता शर्मा, रघुनंदन शर्मा, सतीश त्यागी, विनोद कुमार, खुशी शर्मा, राखी गोस्वामी, कनिका शर्मा, निधि शर्मा, मोनिका यादव, सपना शर्मा, शिवानी शर्मा, रमा शर्मा, अदिति शर्मा, मणि, चीनू, कशिश, छवि, आरती शर्मा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें