फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 59 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में 59000 पौधा रोपण कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया। सभी को समय पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

प्रशासन ने जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन 59000 पौधरोपण करने का कार्यक्रम निर्धारित किया। इसके लिए सभी बीडीओ को पौधरोपण की जिम्मेदारी दी। ब्लॉक वार सभी को पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बीडीओ को निर्देशित किया लो भी लक्ष्य पौधरोपण के लिए मिलेगा उस पर सभी को कार्य करना है। 15 अगस्त से पौधरोपण अभियान की शुरूआत होगी। इसके लिए लोगों को जागरूकता किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध रखने में पेड़ सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से जीवन दायनी ऑक्सीजन लोगों को मिलती है। पेड़ों से विभिन्न तरह के फल, औषधि, कीमती लकड़ी और अन्य सामान प्राप्त होता है। सीडीओ ने सभी बीडीओ को कहा कि लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। जो लक्ष्य दिया, उसी के अनुसार पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


ब्लॉक लक्ष्य
बागपत 9500
बड़ौत 10000
बिनौली 11000
छपरौली 9500
खेकड़ा 9000
पिलाना 10000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें