बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के तत्वावधान मेें दो दिवसीय महिला सत्र का शुभारंभ यज्ञ के साथ किया। इस अवसर पर हरियाणा से आई आचार्य डॉ. सुशीला ने कहा कि वेद कहता है जहां नारी का सम्मान हाता है, वहां सुख निवास करता है। इस मौके पर आचार्य सुमित्रा ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें राजेंद्र आर्य, सहदेव, अदिति आर्य, रेखा आर्य, शिवानी, वीरमति, संगीता, तनु, पिंकी, छवि, गीता आदि रहे। ब्यूरो