फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल्द खड़ी होगी हॉकी टीम, कराया जा रहा अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। भागोट गांव में चल रहे हॉकी कैंप में कोच कृपाल सिंह हॉकी के लिए खिलाड़ियों को तराश रहे हैं।
विज्ञापन

अमर शहीद मंगल पांडेय स्पोर्ट्स क्लब मेरठ की ओर से भागोट गांव में 15 दिवसीय हॉकी का कैंप शुरू हुआ। शनिवार को शिविर सातवें दिन भी जारी रहा। हॉकी के खेल के प्रति बच्चों में उत्साह नजर आया। निरंतर इसका अभ्यास कर रहे हैं। हॉकी के कोच और एसोसिएशन के जिला सचिव कृपाल सिंह लगातार बच्चों को अच्छी प्रकार से खेल को सिखा रहे हैं। हॉकी के लिए खिलाड़ियों को तराश रहे हैं। कृपाल सिंह ने कहा कि जिले में हॉकी की टीम तैयार करके उन्हें प्रतियोगिताओं में ले जाया जाएगा। जैसे-जैसे बच्चों में खेलने की भावना जागृत होगी। इसी भावना से बच्चों को खेल के गुर सिखा रहे हैं। वहीं कैंप में गांव के लोग भी हर रोज पहुंचकर सभी युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इस दौरान धूम सिंह, ललित बंसल, लोकेंद्र प्रताप सिंह, जगत सिंह, काका ब्रह्म, सुभाष, जोगेंद्र सिंह, ज्ञानी उर्फ घड़ा ने मैदान पर पहुंचकर कोच और हॉकी के खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें