फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने दिखाया मां के प्रति प्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

मदर डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड, कविता, गीत के माध्यम से मां के प्रति स्नेह, प्रेम की भावना प्रदर्शित की।
विज्ञापन

संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि प्यार ओर भावना को व्यक्त करने का स्पर्श से बेहतर कोई तरीका नहीं है। वो स्पर्श मां की अंगुलियों का हमारे सिर को सहलाने, आंचल में लपेटकर हर बलाओं से बचाने, गोद में समेटकर दुआओं की बरसात करना हो तो यकीन करें, स्पर्श का वो पल इस दुनिया में जन्नत पाना है। इस मौके पर बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड, पोस्टर, कविता, गीत के माध्यम से मां के प्रति स्नेह, प्रेम की भावना दिखाई। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली, एमजेएम पब्लिक स्कूल जिवाना, ओमेगा वर्ल्ड स्कूल तितरोदा, पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर सुंदरनगर, ग्रीन जूनियर हाईस्कूल बिनौली में भी छात्र छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड और पोस्टर बनाकर मां के प्रति प्रेम की भावना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें