बागपत। एनएचएआई के सीजीएम बीएस सिंगला ने निर्माणाधीन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
सीजीएम सिंगला सोनीपत के कुंडला से बागपत क्षेत्र में यमुना पर बनाए जा रहे ब्रिज पर पहुंचे। यहां एक साइड में निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद खेकड़ा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज, दुहाई और बागपत में मिनी टोल प्लाजा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में जुटी कंपनियों से कहा कि 26 मई को प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे, जल्द से जल्द निर्माण पूरा होना चाहिए। शुक्रवार को एनएचएआई की टीम दोबारा निरीक्षण करेगी।