फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
विज्ञापन

नकुड़। केएलजीएम इंटर कालेज की ग्रीन कोर योजना के तहत इको क्लब के सदस्यों ने शनिवार को विद्यालय प्रांगण और विद्यालय के बाईपास पर पड़े प्लॉट में छायादार पौधों का रोपण किया। शनिवार को आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश कुमार गुप्त, इको क्लब के सचिव लेफ्टिनेंट गौरव मिश्रा, सह सचिव अनूप सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी ध्रुव प्रकाश सिंह, पीटीआई ईसम सिंह सहित क्लब के 54 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय की नेशनल कैडेट कोर इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ग्रीन कोर द्वारा डेढ़ सौ से अधिक फल एवं छायादार पौधों का रोपण किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें