धार्मिक स्थलों के दर्शनों को जत्था रवाना
बड़गांव। शनिवार को बाबा बर्फानी यात्रा संघ के बैनर तले बड़गांव से 61 यात्रियों का जत्था भीमा शंकर ज्योर्तिलिंग (पूणे), वैधनाथ ज्योर्तिलिंग (परली), घुश्मेश्वर ज्योर्तिलिंग, त्रयम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग (नासिक), ओढ़ानाथ, शनि सिंहनापुर, शिरडी साईं बाबा, सिद्धि विनायक मंदिर (मुंबई), महालक्ष्मी मंदिर (मुंबई) आदि धामों की यात्रा के लिए बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ रवाना हुआ। इन सभी धामों की यात्रा के लिए जाने वाले सभी श्रृद्धालुगण सुबह सुबह स्नान करने के बाद क्षेत्र के बहेड़ा गांव में शो सिंह के आवास पर एकत्र हुए। यहां सामूहिक यज्ञ पंडित रामकुमार शर्मा ने किया और भंडारे के बाद यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी श्रृद्धालु रोडवेज बस द्वारा पावन नगरी हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जत्था रवाना होने से पहले भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष बड़गांव रिषीपाल सिंह राणा ने बाबा बर्फानी यात्रा संघ के अध्यक्ष ठाकुर नकली सिंह का मुंह मीठा करा कर और माला पहना कर रवाना किया। जत्थे में संयोजक पप्पू उर्फ श्याम सिंह प्रधान महेशपुर, उपाध्यक्ष महेंद्र भोला, प्रीतम राणा, दीपक राणा, नरपाल सिंह, सुखपाल सिंह, पप्पी राणा, डा. अजय, कृष्णदत्त शर्मा, रामलाल, नरेश, सतबीर आदि श्रृद्धालु रहे।