बागपत। निरपुड़ा गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर गांव के किसान दो फाड़ हो गए हैं। एक पक्ष दोबारा से चकबंदी समिति बनाकर कीमत लगाने की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष प्रक्रिया को सही बता रहा है।
सोमवार को किसान प्रधान के पुत्र निश्चय राणा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मुलाकात की। किसानों का कहना था कि जो कीमत लगाई गई है, वह किसानों की मौजूदगी में चकों पर जाकर की गई है। जो किसान विरोध कर रहे हैं, उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। कोई तालाब की भूमि पर बुआई कर रहा है और कोई बंजर भूमि पर। इस मौके पर इंद्रपाल राणा, वीरेंद्र, रामकुमार, सोमपाल, महेंद्र, राजेंद्र, अजब सिंह, जगपाल, सुखपाल, सहेंद्र, सौराज, जयकुमार, विनोद कुमार, सुखबीर, जयपाल, जगदीश मौजूद रहे।