बड़ौत (बागपत)। अजित नाथ निर्वाण महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी। इस संबंध में मंदिर कमेटी ने बैठक कर सभी को जिम्मेदारी सौंपी है।
22 मार्च को होने वाले अजित नाथ निर्वाण महोत्सव को लेकर जैन समाज में भारी उत्साह है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने स्वयं मंदिर के शिखर से लेकर नीचे तक साफ सफाई की और कमेटी की बैठक में सभी को जिम्मेदारी सौंपी। 22 मार्च को होने वाले महोत्सव में अजित नाथ विधान का आयोजन होगा, जो पंडित पारस शास्त्री के निर्देशन में किया जाएगा। शाम को विशेष आरती होगी। महोत्सव की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का भी मंदिर में आयोजन होगा। इसमें कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन, मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, वरदान जैन, मनोज जैन, सुरेश जैन, संजीव जैन, सतीश जैन, महेश जैन, प्रवीण जैन, अनिल जैन, संजय जैन आदि रहे।