बागपत। एसपीआरसी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर एनएस गेटवे और बागपत क्लब के बीच मैच खेला गया। टास जीतकर बागपत क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट खोकर 282 रन बनाए। इसमें सुशांत ने 50, नितिश ढाका ने 61, देव पुनिया ने 48, विनायक ने 39 रनों का योगदान रहा। एनएस गेटवे की टीम ने 39 ओवर में 283 रन बनाकर मैच को जीत लिया। जिसमें अतुल पांडेय ने शानदार शतक लगाते हुए मैच जिताया। मुकुल ने 53 और अनिरुद्ध राणा ने 47 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अतुल पांडेय को चुना गया। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी, ब्रजपाल सिंह, शहनवाज मौजूद रहे।