फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी और भाईचारे की प्रतीक है होली : योगेश धामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के वात्सायन पैलेस में संयुक्त वेलफेयर एसोसिएशन के होली मिलन कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा रहे। इसमें कवियों ने कविता सुनाकर दर्शकों को भाव विभोर किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा होली का त्योहार भाईचारे का त्योहार है। सभी एक साथ मिलकर होली के त्योहार को मनाए। किसी के मन में किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं रहना चाहिए। इसमें महिला कुसुम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर कविता सुनाई। कपिल देव स्वामी ने कुल भूषण जाघव की पत्नी की पीड़ा को बयां करते हुए कहा %दुल्हन बनी प्रियतम के लिए, ह्दय में जल रहे उमंग के दिए, पाक क्यू नापाक हो गया, मै फूल बोये वो कांटे बो गया’। जिसको सुनकर सभी दर्शक भावविभोर विभोर हो गए। इसके बाद विजय अंबर, इकबाल, ब्रहम पाल रूहेला, बसीर ने भी कविता सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर रघुवीर सिंह ने की। संचालन कपिलदेव मुनि ने किया। इसमें मास्टर बसीर, रामपाल सिंह नेहरा, राजपाल, ऋषभ जैन, आलिम, नंदलाल डोगरा, संजय रूहेला, राजीव गुप्ता, लवी जैन, नरेंद्र पाल शर्मा, सुभाष लखेरा, कमल शर्मा, जय कुमार, प्रकाश मलिक, कोहिनूर, राजीव गोयल, कुलभूषण जैन, राजीव कौशिक, अनुज विश्वकर्मा, राजेश गौतम, ब्रजभूषण गौतम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें