डबकरा हॉल में दिया प्रशिक्षण
हल्दौर। विकास खंड कार्यालय के डबकरा हाल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 25 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीएचसी प्रभारी मदन पाल सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया जाएगा। ब्लॉक के सभी स्कूलों में एक से 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बीमार बच्चों व खाली पेट वाले बच्चों को दवा न खिलाने की अपील की। जिला समन्वयक शुएब जैदी ने बताया कि जो बालक इस तिथि में दवा नहीं खा पाएंगे उन्हें एक मार्च को दोबारा दवा खिलाई जाएगी।