फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन बागपत के शूटरों का वर्चस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी में चल रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शूटरों ने निशाने लगाए। चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को जनपद बागपत के शूटरों ने वर्चस्व कायम रखा।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में दूसरे दिन हुए मैच में दस मीटर एयर पिस्टल एनआर जूनियर मेन स्पर्धा में नईम मलिक, हर्ष मुदगल बागपत, इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में निशा, शीतल बागपत, दस मीटर एयर पिस्टल सब जूनियर महिला वर्ग में शगुन, आरती पांचाल बागपत, इसी स्पर्धा के पुरुष वर्ग में चिराग जैन, रोहन बागपत और मयंक मेरठ, दस मीटर एयर रायफल सब जूनियर एनआर पुरुष वर्ग में शिवम, अवि तोमर बागपत, दस मीटर एयर रायफल पीप साइट एनआर महिला वर्ग में काजल यादव मेरठ, अदिति बागपत शानदार प्रदर्शन के साथ सबसे अधिक अंक लेकर प्रतियोगिता में बढ़त बरकरार रखी। सांई कोच नीतू श्योरान ने बताया कि विजेता शूटरों का बृहस्पतिवार को डीएम ऋषिरेंद्र सिंह पुरस्कृत करेंगे। इसमें रवि जाटव, बिट्टू खान, दीक्षा श्योरान, मीना कुमार, तनु, संजीव, सुमित, सचिन पंडित, फरमान खान, काजल, कोमल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें