बागपत। एंटी भूमाफिया टीम ने निवाड़ा में सरकारी जमीन पर बनाए मकान को ध्वस्त कराया , वहीं मुकारी गांव में चकरोड को कब्जा मुक्त कराया । पुलिस टीम के सहयोग से जमीन को खाली कराई गई। चेतावनी दी यदि दोबारा सरकारी भूमि कब्जा किया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
बुधवार को नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम निवाड़ा गांव में पहुंची। सरकारी जमीन की पैमाइश की। सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। मकान बनाया हुआ था। कई बार नोटिस जारी किया, इसके बाद भी मकान को बनवाया टीम ने जेसीबी बुलवाकर मकान को ध्वस्त कराया । इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। बच्चे और महिलाएं टीम के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन अफसरों ने उनकी एक नहीं सुनी। जेसीबी से मकान को तुड़वाकर अतिक्रमण हटवाया । कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी दी दोबारा से जमीन मकान बनवाया तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सभी सामान को जब्त करवाया जाएगा। उनके साथ लेखपाल विनोद शर्मा, सुशील शर्मा, संजीव जैन, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
इसके अलावा एंटी भूमाफिया की दूसरी टीम ने पिलाना ब्लॉक के मुकारी गांव में पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। लोगों ने चकरोड पर कब्जा किया था। लोगों की शिकायतों के बाद रास्ते से कब्जा हटवाया । इसके अलावा नदी भूमि की पैमाइश की। टीम प्रभारी कानूनगो कुलदीप राठी ने चेतावनी दी ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लेखपाल कालीचरण, अनिल जानी, सुरेश चंद, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सचिन भारती और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।