फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर में अंकित और 1600 मीटर में विपिन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव में चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रविवार को दौड़ का आयोजन किया गया, क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ देवनागरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दलजीत सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि जय कुमार, विशिष्ठ अतिथि संजय डीलर, अति विशिष्ठ अतिथि राजेश खुराना, संजय रूहेला रहे। स्कूल प्रबंधक ने कहा कि युवाओं के लिए खेलकूद जरूरी है। 100 मीटर दौड़ में अंकित पिलाना प्रथम, लिच्छु सराय द्वितीय, आशीष खट्टा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में नौशाद रोशन गढ़ प्रथम, अर्जुन ढाका द्वितीय, संदीप पिलाना तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में युवराज पिलाना प्रथम, हरेंद्र खेड़ी द्वितीय, सन्नी ढिकौली तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में सोहित त्यागी प्रथम, गौरव द्वितीय, सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर में विपिन शर्मा प्रथम, विष्णु खट्टा द्वितीय, मोनू डागर तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को परमेंद्र ढाका, विनोद कुमार, जयपाल सिंह दारोगा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें