बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में हुए 10 लाख रुपये के विकास कार्यों के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर डीडीओ ने बीडीओ को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में अभिलेख जमा नहीं किए तो जनवरी माह का वेतन रोका जाएगा।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में 10 लाख रुपये से विभिन्न विकास कार्य हुए थे। गांव के लोगों ने विकास कार्यो में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की । आरोप लगाया कि गांव में कोई भी कार्य हुआ। जो बजट जारी हुआ उसको बंदरबांट की गई है। डीडीओ हुब लाल को इसकी जांच सौंपी गई है। डीडीओ ने बताया कि बागपत बीडीओ को नोटिस जारी किया है।