फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन ही जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नववर्ष के पहले दिन ही लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों के कारण छपरौली चुंगी पर डेढ़ घंटे तक जाम लगने से वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बता दें कि लोग नगर में काफी समय से जाम झेल रहे हैं। अनेक सामाजिक संगठन इस समस्या को कई बार उठा चुके हैं, मगर इससे निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी नववर्ष के पहले दिन दिल्ली-यमनौत्री मार्ग पर छपरौली चुंगी के पास दो घंटे तक ओवरलोड ट्रकों के चलते जाम रहा। लोगों ने स्वयं किसी तरह ट्रकों को निकलवा कर जाम खुलवाया। हाईवे ही नहीं नगर में भी जाम की स्थिति बनी रहती है। रोजाना विद्युत शिकायत केंद्र कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, खत्री गढ़ी, अजितनाथ मंदिर के पास जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें