बड़ौत (बागपत)। बिजरौल में स्थित किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बी पर खराब गन्ना न लेने पर किसान ने जमकर हंगामा किया। उसने गन्ना डालने वाले मशीन के चालक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। गूंगा खेड़ी निवासी नव जीवन बिजरौल गांव में स्थित किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बी पर गन्ना डालने वाली मशीन पर चालक है। उसके मुताबिक बिजरौल गांव का ही एक किसान गन्ना लेकर आया तो उसने गन्ना लेने से मना कर दिया। इस पर किसान ने हंगामा कर ट्रैक्टर से उसे कुचलने की कोशिश की। इससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में उसने डंडे से हमलाकर घायल किया। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी किसान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग है।