बड़ौत (बागपत)।
छछरपुर गांव में रविवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसमें 250 मरीजों की आंखों की जांच कर 15 लोगों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चुना। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने किया। उन्होंने बताया शिविर में बावली, मलकपुर, गूंगा खेड़ी, रुस्तमपुर, छछरपुर आदि गांवों के मरीज पहुंचे। दिल्ली और मेरठ से आई चिकित्सकों की टीम ने 250 मरीजों की जांच की। जबकि 15 लोगों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया। शिविर के अंत में चिकित्सकों की टीम को प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने शॉल भेंटकर सम्मानित कर आभार जताया। संचालन गौरव ने किया। इसमें ग्राम प्रधान गुराना रणधीर, महिपाल, राजेंद्र, इकबाल, सुरेश, अशोक, हरपाल आदि रहा।