जाम के हवाले रहा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे
बड़ौत (बागपत)। रविवार का पूरा दिन जाम के हवाले रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालत यह रही कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक-एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई। छपरौली रोड पर भी वाहन चालकों को जाम से दो चार होना पड़ा। इतना ही नहीं जब वाहन चालक कोताना रोड से निकालने लगे तो वहां भी जाम जैसे स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने किसी तरह एक घंटे में जाम पर काबू पाया।