फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताईक्वांडों में प्रिंयका ने दिखाया दमखम, नेशनल के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजकीय इंटर कॉलेज बावली की छात्रा प्रियंका का राष्ट्रीय स्तर की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में चयन हुआ है। छात्रा ने राज्यस्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य ने कहा यह क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य कविता चौधरी ने बताया बुलंदशहर के जहांगीराबाद में माध्यमिक स्कूलों की प्रतियोगिता हुई। कक्षा 10 की छात्रा प्रियंका ने अपने भार वर्ग में दमदार खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। खेल शिक्षिका निशा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं को भी भाग लेना चाहिए। इस दौरान विजय कुमार, कोमल, श्वेता, सोनिया, सत्यवती मलिक, नीति, सुप्रिया, प्रीति, राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें