अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे की श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी के तत्वावधान श्रीराम बारात निकाली गई। इसमें प्रसिद्ध बैंड बाजे और मनमोहक झांकियां शामिल रही। श्रद्धालुओं ने श्रीराम बारात का जोरदार स्वागत किया।
वर्तमान समय में प्राचीन शिव मंदिर में श्रीराम लीला चल रही है। पांचवें दिन आयोजकों ने बुधवार को श्रीराम बारात की शोभायात्रा निकाली। जो प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते मंदिर में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में प्रसिद्ध बैंडबाजे और मनमोहक झांकियां शामिल रही। श्रीराम बारात का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। अबीर गुलाल उड़ाया। भंडारे में प्रसाद का वितरण किया । इसमें राकेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, पुरुषोत्तम गर्ग, पवन गोयल, भविंद्र पाठक, गोलू, नीटू, महेंद्र मित्तल का सहयोग रहा।
कथा के आठवें दिन भूमि पूजन किया
बालैनी। पुरा गांव स्थित परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन प्रारंभिक पूजन किया । इसके बाद देवों के नाम से हवन किया, इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। भंडारे के प्रसाद का वितरण किया । इसमें मुख्य यज्ञमान किन्नर शांति देवी, कशिश जोशी रही। पार्वती नंदन महाराज, सोनू कैलाशी, अमित पाल, मधु हसंदा, सुशील सैनी, सभासद आलोक माहेश्वरी, विनोद, नोराज मलिक, पंडित जयभगवान शर्मा, मनोज पंडित, विपिन शर्मा मौजूद रहे।