फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अमीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत निवासी अमीन वसील बाइक पर सवार होकर मंगलवार को मेरठ की ओर आ रहे थे। जैसे ही कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे फाटक के पास पहुंचे, तभी तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। इस दौरान आरोपी चालक मौका पाकर ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कार की टक्कर से छात्र घायल
चांदीनगर। लहचौड़ा निवासी छोटू पुत्र दीपक, कक्षा 12वीं का छात्र है। वह बाइक पर सवार होकर रटौल से अपने घर लौट रहा था। रटौल बस स्टैंड के पास कार ने टक्कर मार दी। परिजनों ने उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें