बागपत। काठा नाव हादसे के बाद जिले के लोगों को यमुना नदी सहित अन्य नदियों को पार कराने के इंतजाम पर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया सोमवार को हिंडन, कृष्णा और यमुना नदी किनारे बसे गांवों के प्रधानों की बैठक बुुुलाई गई है। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगें। लोगों के नदियों के पार आवागमन की सुविधा को लेकर मंथन किया जाएगा। ग्राम पंचायत के बजट से बड़ी नाव खरीदने और सुरक्षा के इंतजाम पर चर्चा होगी। जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।