दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में ग्रामीणों ने स्वयं सफाई अभियान चलाकर गलियों में सफाई कर गंदगी को उठाकर गांव से बाहर डाला।
ग्रामीणों ने बताया गांव में आज तक कोई सफाई कर्मचारी नहीं आया है। इस कारण जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं और गलियों में गंदगी फैली है। आधा गांव बिना किसी सरकारी मदद के अपना जीवन गंदगी में जीने को मजबूर है। शनिवार को ग्रामीणों ने स्वयं ही सफाई अभियान चलाया और गलियों से गंदगी को साफ किया। ग्रामीणों ने बताया गांव में पिछले सात दिन से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, लेकिन अधिकारियों को बताने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसमें जय कुमार, देशपाल, रमेश, पवन, विकास, हिमांशु, ओमपाल, अजय, बाबू, देवेंद्र, रणधीरे, महेश, रामपाल, कुलदीप, लक्ष्मी, जगवीर, जोनी, संगीता, मोहित आदि रहे।