बड़ौत (बागपत)।
नगर के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सोमवार को नूर मोहम्मद मलिक के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा बड़ौत तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। क्षेत्र की गरीब जनता परेशान हाल में है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड बनवाने में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार सस्ते गल्ले की दुकानों पर सिर्फ दबंग लोगों को ही राशन मिलता है। जितने अधिक पैसे देता है उतनी ही कम आय दर्शाकर आय प्रमाण पत्र बनवाए जा रहे हैं। आवास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, बैंकों से ऋण नहीं मिल पा रहा है। गरीबों को अधिकार नहीं मिल रहा है। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इनमें महमूदा इतकार, अमतरी, फिरदौस, निजामुदीन, रविना, समयदीन, सलमा, सलशु, मांगी, सहिना, जाहिदा, रोनक, अमतरी, मोहम्मद यासीन आदि रहे।