फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह युक्त परिवार में रावण का वास- अरूण मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन संत अरुण मुनि ने कहा कलह से मुक्त घर ही मोक्ष का द्वार होता है। कलह युक्त परिवार में राक्षण का वास होता है।
जैन स्थानक शहर में आयोजित धर्मसभा में जैन संत ने कहा जो घर कलह से युक्त होता है वहां राक्षस का वास होता है। उस घर में लक्ष्मी कभी नहीं आती। गंदगी पर बैठने वाली मक्खी को गंदगी प्यारी लगती है। इसी प्रकार पाप कर्मों में लिप्त रहने वाला व्यक्ति पाप कर्म को ही सर्वोपरि मानता है। पाप कर्म से विमुख होने पर ही व्यक्ति नौ प्रकार के पुण्य कर्मों की ओर बढ़ता है। अरिहंत परमात्मा के स्कूल में यही सिखाया जाता है कि विवादों से हमेशा दूर रहो। इससे पूर्व अमन मुनि ने कहा गुरू तो गुरू ही होते हैं। धर्मसभा में आत्माराम, विनोद जैन, कालू जैन, भूषण जैन, राजीव जैन, डीके जैन, नवनीत जैन, शशांक जैन, गौरव जैन, प्रवीण जैन, हंस कुमार, दीपक जैन, शैल बाला, इंद्राणी जैन, राकेश जैन, मोनिका, पूनम, अनुराधा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें