बागपत। श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रबंधक वैभव मित्तल ने बताया प्रवेश की प्रक्रिया में शासन स्तर से बदलाव हुआ है। अभ्यर्थियों को महाविद्यालय की वरीयता सूची को वेबसाइट पर जाकर लॉक करना होगा। इसके बाद मेरिट के बाद कॉलेज का आवंटन होगा। इसके बाद आवंटन का पत्र जारी होगा। इसे लेकर छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचेंगे, जहां अभिलेखों की जांच होगी। इसके बाद दाखिला होगा।