फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर कुरीतियों को त्यागने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर युवाओं ने बाइक रैली निकाली और राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई। गुर्जर महासभा ने गोष्ठी की। इसमें वक्ताओं ने कुरीतियों को त्यागने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा मिहिर भोज के जीवन से प्रेरणा लें और जीवन में आगे बढ़ने का कार्य करें।
विज्ञापन

गुर्जर महासभा ने चक्रवती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई। घिटौरा गांव से युवकों ने बाइक रैली निकाली। गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गांव में हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली विभिन्न गांवों से होते राष्ट्रवंदना चौक पहुंची। यहां मानव श्रृंखला बनाई और मिहिर भोज की जयकार की । यहां रैली का समापन भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने किया। समाज के लोगों ने शहीदों की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।
उधर, राष्ट्रवंदना चौक पर युवाओं को संबोधित करते हुए गुर्जर महासभा के कोषाध्यक्ष प्रमोद धामा ने कहा मिहिर भोज ने भारत वर्ष की सीमाओं का विस्तार किया। देश के बाहरी आक्रमणों से रक्षा की। श्योजराज सिंह ने कहा वह न्यायप्रिय और राज्य में बुद्धिजीवियों का सम्मान करते थे। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा वह महानतम सम्राटों में से एक थे। उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। समाज से कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया । जयंती को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में मनाया। इसमें रैली के आयोजक सुबोध गुर्जर सहित आशु, प्रवीण गुर्जर, संदीप, रोहित, सचिन, प्रमोद, अजित, अंकित, सोनू, राहुल, विपिन, हरेंद्र, सुमित, अनुराग, कालू, मोनू, चेनू गुर्जर, मोनू, ललित, संजू प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें