फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहैड़ा में बिजली नहीं आने से हंगामा, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अहैड़ा गांव में पांच दिन से लाइट न आने से बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने बागपत-चमरावल मार्ग जाम कर हंगामा किया। ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा गांव में पिछले पांच दिन से लाइट नहीं आ रही है। इंतजार करने के बाद अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इससे हर कोई परेशान है। पशुओं का चारा भी नहीं कट रहा है। पशु परेशान हैं। बुधवार शाम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़कों पर उतर गए। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इससे वहां पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस वालों ने उनको समझाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। उधर, ऊर्जा निगम के एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा अहैड़ा गांव में बिजली न आने से शिकायत मिली है। जल्द ही समस्या का निस्तारण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें