बागपत। सीएचसी में नौ सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। आने जाने वालों पर नजर रखने में इससे फायदा होगा।
सीएचसी में आए दिन हो रही छुटपुट घटना, डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार, मरीजों का सही प्रकार से चिकित्सकों द्वारा उपचार न करने की शिकायतों को देखकर अस्पताल में नौ सीसीटीवी कैमरों लगवाए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए। प्रत्येक गतिविधियां साफ नजर आ सके। ओपीडी से लेकर डब्ल्यूएचओ की गैलरी सहित नौ जगहों पर कैमरे लगवा दिए। इनका कंट्रोल रूम अधीक्षक का कार्यालय को बनाया। वहीं से प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही और रिकार्ड हो रही है। डॉ. यशवीर सिंह ने बताया सीएचसी से छुटपुट घटनाएं, बाइक चोरी, डॉक्टरों के कार्य, लोगों द्वारा अभद्रता कि शिकायतों को देखकर कदम उठाया है।