फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तालाब की भूमि में बने 110 मकान, तोड़ने के नोटिस जारी

Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पंचायत ने 110 मकान मालिकों पर शिकंजा कस दिया। नगर पंचायत ने मकान मालिकों को 15 दिन में तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कस्बे में तालाब की भूमि पर बने 110 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिन्हें नोटिस में 15 दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।
उन्होंने बताया कि 15 दिन बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाने पर नगर पंचायत व राजस्व विभाग की टीम खुद ही अतिक्रमण हटवाएगी। दो वर्ष पूर्व भी राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण करने वालों के मकानों पर निशानदेही की थी, लेकिन अतिक्रमण नही हटाया गया था। उन्होंने बताया कि तालाब को कब्जामुक्त कराकर सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे लाइन मरम्मत के कारण देरी से चली रेल
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग कस्बे में रेलवे फाटक रेलवे गोदाम के बीच रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जिससे बृहस्पतिवार को मार्ग पर ट्रेन देरी से चली। बृहस्पतिवार को शामली से दिल्ली जाने वाली 01618 पैसेंजर ट्रेन बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद 3:28 बजे पर आती है, मगर मरम्मत कार्य के चलते ट्रेन सवा घंटा देरी से चली। सहायक स्टेशन मास्टर सनी ने बताया कि मरम्मत कार्य होने के कारण ट्रेन देरी से आई। जिससे मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें