अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा रोज बढ़ रहा है। रविवार को एसीएमओ के नोडल अधिकारी समेत 11 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे अभियान चलाया। जिले में संक्रमितों की संख्या जिले में 886 हो गई है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को सैंपलिंग का कार्य किया। संक्रमण की जांच में 11 मामले सामने आए हैं। इनमें जिले में कोरोना के नोडल अधिकारी बनाए गए एसीएमओ भी शामिल हैं। नियमानुसार उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है।
लॉकडाउन में खुली थी हेयर ड्रेसर की दुकान, मुकदमा दर्ज
बागपत। लॉकडाउन में शहर के कोर्ट रोड स्थित एक हेयरड्रेसर की दुकान खुली थी। युवक लोगों के बाल काट रहा था। पुलिस ने आजाद पुत्र दीनमोहम्मद को हिरासत में लेकर लॉकडाउन उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिले में कुल कोविड 19 का उल्लंघन करने पर 147 चालान किए गए। इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम में 95 चालान किए गए हैं।