फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दिया जा रहा सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर पिछले कई दिनों से सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में 700 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। एक समूह में 10 से 15 महिलाएं हैं। बताया कि शासन की मंशा है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। ब्लाक मुख्यालय पर 16 फरवरी से सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण चल रहा है, इसमें चौबली, औढ़ापुर, थल, बूढ़पुर आदि गांव से आईं 35 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक बबीता शर्मा उन्हें सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाएं अपने गांव में अन्य महिलाओं व लड़कियां को रोजगार देने के लिए दुकानें संचालित कर सकती हैं, इससे गांव की अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें