बड़ौत (बागपत)। आदर्श नंगला गांव में 11 मार्च को रालोद के पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोदियों ने ताकत झोंक दी है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन गांव में जनसंपर्क कर कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक सुधीर मान व संजीव मान ने जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। वक्ताओं ने कहा जनता भाजपा शासनकाल से तंग आ चुकी है। कार्यकर्ताओं ने मवी कलां, गाधी, सांकरौद, सरूरपुर, बड़ौली, ट्यौढ़ी आदि गांवों में जनसंपर्क किया और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. अजय तोमर, सुरेश मलिक, मोहित मुखिया, यशवीर सिंह, बसंत बामनौली, लेखराज प्रधान, संजीव मान आदि शामिल रहे।