बागपत। दिगंबर जैन महाविद्यालय बड़ौत के रोवर एंड रेंजरों ने पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर चल रहे मेले में सेवा कार्य किया। भक्तों को लाइन में लगाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करवाया। विभिन्न स्थानों पर तैनात किए । रोवर लीडर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि रोवरों को खोया पाया काउंटर, शिव भक्तों को लाइन में दर्शन करने और दर्शन करने के पश्चात बाहर जाने के लिए तैनात किया । सहायक रोवर लीडर बिजेंद्र सिंह का इसमें पूरा सहयोग रहा। रणित, बिट्टू, मोहित, टिंकू, सागर, अमित, रवि, विनोद ने सेवा कार्य किया।