खेकड़ा (बागपत)। गुरुकुल विद्यापीठ में वार्षिकोत्सव में पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। शगुन, वानी, रितिका, शवी, खुशी ने गणेश वंदना, गार्गी, युक्ति, वंशिका, कृष, किंजल ने सरस्वती वंदना, स्नेहा, तनिष्का, लीजा, जिया, खुशी, रिया, अविका, छवि ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। अक्षय, अभिनव, संभव, वर्धमान, निकिता, प्रिया, दिपांशी, शगुन, बुलबुल, संध्या, तरू, परी आदि ने देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रबंधक मुकेश गुप्ता, अंकुर गुप्ता एवं प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने छात्र, छात्राओं को पुरस्कार दिए। इस दौरान आदर्श गुप्ता, हरेंद्र सिंह धामा, विश्व ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे।