फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लॉक के 46 न्याय पंचायतों में होंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के संबंध में स्वीप योजना के अंतर्गत छह ब्लॉकों के 46 न्याय पंचायतों में शत प्रतिशत मतदान बढ़ाने के और महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए है। कोई भी मतदाता न छूटे अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश पर शिक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। सभी न्याय पंचायतों के स्कूलों में मतदाता गोष्ठी, शपथ एवं नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने निर्देशित किया अधिकारी अधिकारी समय पर विद्यालयों में उपस्थित होकर कार्य का समापन कराएंगे। चुनाव की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के वीडियो नोडल अधिकारी स्वीप को दी जाएगी। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें