बागपत। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए रविवार को ज्ञानदीप जूनियर हाईस्कूल में गौरीपुर में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इसमें 42 बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
जिला स्तरीय ट्रायल का शुभारंभ जिला आर्चरी एसोसिएशन के सचिव सुनील पंवार, ग्राम प्रधान के पति श्योचंद, राकेश आर्य ने संयुक्त रूप से किया। सभी तीरंदाजों को संयमित और ध्यान धरने को अपने लक्ष्य पर निशाना लगाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रबंधक मनोज चौहान ने बताया कि जूनियर बालिका वर्ग में अंशु चौहान प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, खुशी राणा तृतीय, अर्चना ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में अंशु चौहान प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, अर्चना तृतीय, खुशी राणा ने चौथे नंबर पर रही। जूनियर बालक वर्ग में मोनू कुमार प्रथम, रिजवान द्वितीय, हर्ष उज्जवल तृतीय, सन्नी ने चौथा नंबर प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में मोनू कुमार प्रथम, सन्नी द्वितीय, अभिषेक तृतीय और रिजवान चतुर्थ नंबर पर रहे। जिला स्तर की रिकवर एवं कंपाउंड का ट्रायल सोमवार को वेदवान अर्चरी एकेडमी धनौरा में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 जनवरी को सोनभद्र में होगा। कोच रोशन सिंह, रितिका वेदवान, विकास, धर्मवीर सैनी का योगदान रहा।