फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के शिक्षक की रामपुर में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के छोटा बाजार निवासी लक्ष्मण रूहेला का पुत्र अंकित रूहेला सहारनपुर के रामपुर मनिहान स्थित एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात था। शनिवार की शाम वह विद्यालय से छुट्टी होने के बाद बाइक पर सवार होकर खेकड़ा अपने घर वापस लौट रहा था। तभी रामपुर में मार्ग पर तेज गति के साथ आ रही एक बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिक्षक अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शिक्षक के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता लक्ष्मण, मां बीना, भाई संदीप, पत्नी प्रीति का रोकर बुरा हाल है। परिजन शव को लेने के लिए रामपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें