खेकड़ा (बागपत)।
मीजल्स रुबेला टीकाकरण में जनपद बागपत प्रदेश में टॉप टेन में चल रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नीरज त्यागी ने बताया कि सभी अफवाह बेकार साबित हुई। जनता ने टीकाकरण अभियान में विभाग को बहुत सहयोग किया। इसके चलते टीकाकरण अभियान शत प्रतिशत सफल रहा। अब बृहस्पतिवार को टीकाकरण का अंतिम दौर चलाया जाएगा। इसमें छूटे बच्चों के परिजनों के लिए मौका दिया जा रहा है। सभी बच्चों को मीजल्स रुबेला टीकाकरण की वैक्सीन लगवाए। इस बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक, डॉ. प्रियंका कसाना, डॉ. सुनीता सोनल, डॉ. मीना, डॉ. आमिर, डॉ. शाजिया, बीएमसी शमशाद, रूपेंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार, बीसीपीएम शशि चौधरी आदि रहे ।