फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप, चल रही है चर्म शोधन इकाईयां

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिबंध के बाद भी चर्म शोधन इकाइयां चल रही हैं। बुधवार को चर्म शोधन इकाई पर गाड़ी से कच्चा माल लाया गया। ग्रामीणों ने गाड़ी से कच्चा माल उतरता देख एसडीएम और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी से कच्चा माल उतारा जा चुका था। उन्होंने कहा कि उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इकाई संचालकों को चर्म शोधन कार्य बंद करने के नोटिस दे रखे हैं, लेकिन इसके बाद भी कार्य बंद नहीं हो रहा। चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान देवेंद्र, रमेश, यशपाल, मास्टर सुखवीर आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को भेजा गया था। इकाइयों पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें