फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियेगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल में सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मेधावियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने किया। प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और कलाओं का प्रदर्शन करते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने मेहंदी के सुंदर-सुंदर नमूने बनाकर इस कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सब जूनियर वर्ग में कक्षा पांच की सानिया ने प्रथम, कक्षा पांच की आरजू ने द्वितीय और कक्षा चार की नैना और कक्षा तीन की नुपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा आठ की यशिका तोमर, तनिशा और आस्था मलिक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा 10वीं की छात्रा वंशिका पंवार और कक्षा 11 की आस्मा साजिद ने प्रथम , कक्षा 11वीं की छात्रा अनुपमा ने द्वितीय और कक्षा 9वीं की छात्रा मुस्कान भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें